लॉकडाउन का उलंघन कर रहे लोगों को पुलिस ने बनाया मुर्गा, लगवाई उठक बैठक

दतिया। लॉकडाउन को लेकर पुलिस किसी भी तरह की कोई कमी पेशी नहीं छोड़ रही है। वहीं लोगों को रोकने के लिए अब हल्का बल प्रयोग भी किया जा रहा है। लॉकडाउन के बावजूद लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे लोगों को न तो खुद की चिंता है और नहीं किसी और की। गौरतलब है, लॉकडाउन को दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं। इसके बावजूद लोग अभी तक पूरी तरह से इसका पालन नहीं कर पाए हैं। इसके लिए कलेक्टर रोहित सिंह, एसपी अमन सिंह राठौड़ सहित कई प्रशासकीय अधिकारी लोगों से घरों में रहने की अपील भी कई बार कर चुके हैं। बुधवार को भी लोग बेवजह लोग किला चौक पर निकलते नजर आए। जो कि बाइक पर सवार थे। पुलिस ने उन्हे रोका और पूछताछ की। बेवजह ना निकलने की समझाइश दी। इसके साथ ही डॉ. सिविल सर्जन डीके गुप्ता ने बताया, कि बुधवार को 5 वे सैंपल भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट सही नहीं आ पाई थी।