दतिया। गोराघाट पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी, कि आरोपित लॉकडाउन के चलते क्षेत्र में ही यहां वहां डेरा बदल रहा है। पुलिस दबिश देकर आरोपित सतीश पुत्र ख्यालीराम रजक निवासी बडौनकला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया, कि उक्त आरोपित ने 18 फरवरी 2020 को महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात कोक अंजाम दिया था। पुलिस महिला की शिकायत मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुुरू कर दी थी।
दुष्कर्म के आरोपित को गोराघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार